इस समय एक्सरसाइज करने से कम किया जा सकता है स्तन कैंसर का खतरा: शोध

इस समय एक्सरसाइज करने से कम किया जा सकता है स्तन कैंसर का खतरा: शोध

सेहतराग टीम

सेहत के लिए एक्सरसाइज करना काफी फायदेमंद है। इसलिए तो एक्सपर्ट भी रोजाना सुबह एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। क्योंकि सुबह एक्सरसाइज करने से दिनभर ताजगी और तंदरूस्ती बनी रहती है। यही नहीं रात को नींद भी काफी अच्छी आती है। वहीं कहा जाता है कि अगर एक्सरसाइज रोजाना की जाए तो हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। अगर रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी तो हमें सभी रोगों से लड़ने की शक्ति मिलेगी। इसलिए रोजाना एक्सरसाइज बेहद जरूरी है।

पढ़ें- नवरात्र में किन चीजों का करें सेवन और कैसे रखें खुद को स्वस्थ

एक शोध में खुलासा हुआ है कि सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच एक्सरसाइज करने से स्तन और प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम कम हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एस्ट्रोजन हार्मोन सुबह 7 बजे उच्च स्तर पर रहता है। एस्ट्रोजन एक हार्मोन है जो स्तन कैंसर कोशिकाओं को सक्रिय करता है। इससे स्तन कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है।

अगर शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन अधिक उत्सर्जित होता है, तो स्तन कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो एक्सरसाइज करने से एस्ट्रोजन हार्मोन के बढ़ते स्तर को कम किया जा सकता है। इसके लिए सुबह में 8 बजे से 10 बजे तक एक्सरसाइज करने से स्तन और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

स्‍तन कैंसर क्यों होता है

स्‍तन कैंसर महिलाओं और पुरुषों दोनों को हो सकता है। खासकर महिलाओं को स्तन कैंसर से ज्यादा खतरा रहता है, क्योंकि महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन अधिक उत्सर्जित होता है। कई शोध में खुलासा हुआ है कि स्तन कैंसर हार्मोन में गड़बड़ी, ख़राब जीवन शैली के चलते होता है। वहीं, 5 से 10 प्रतिशत स्तन कैंसर परिवार में पीढ़ियों से मिले जीन म्यूटेशन से जुड़े होते हैं। इसके खतरे को टालने के लिए रोजाना सुबह में 8 बजे एक्सरसाइज करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें-

अगर गर्भवती महिलाएं व्रत रखने के दौरान साबूदाना खाएं, तो जान लें इसके बारे में सबकुछ

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।